दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे में 4 लोगों की मौत, ट्रक ने 4KM तक घसीटा

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। कार और अज्ञात वाहन में भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि इस हादसे में चार लोगों की मौत की जानकारी मिली है। पुलिस की जानकारी के अनुसार कार में 5 लोग सवार थे और ये सभी लोग महाकाल के दर्शन कर उज्जैन से नोएडा आ रहे थे।

बता दें कि, ये हादसा पापड़दा और नांगल राजावतान थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पुलिस की जांच में पता चला है कि हरियाणा नंबर की कार में पांच लोग सवार थे। ये सभी लोग उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर नोएडा लौट रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार कार एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, घायल एकमात्र बचे युवक ने पुलिस को बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक ने कार को कई किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे स्थिति और भयानक हो गई।

पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है जो हादसे के बाद फरार हो गया। जांच में सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों का सहारा लिया जा रहा है।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago