WhatsApp Image 2024 06 19 at 6.18.09 PM

हरियाणा कांग्रेस से इस्तीफा देने के अगले ही दिन किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी ने बुधवार को अपने तमाम समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। राज्य में इस साल अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इसे भाजपा के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।

बता दें कि, यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ की मौजूदगी में दोनों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा में शामिल होने के बाद किरण चौधरी ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अब मैं भी भगवा रंग में रंग गई हूं। लेकिन यही रंग चौधरी बंसीलाल का भी रंग था।’’

By admin