देशभर में मौसम में बड़े बदलाव की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, भारत के कई उत्तरी और पूर्वोत्तर राज्यों में आंधी और बारिश होने की संभावना है। इससे कई जगहों पर ओलावृष्टि हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य अफगानिस्तान पर स्थित है. जो मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल स्तर पर एक ट्रफ रेखा के साथ मौजूद है. इसके साथ ही एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण निचले क्षोभमंडल स्तर पर उत्तरी हरियाणा पर स्थित है.

उनके असर से हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर बिजली चमकने के साथ आंधी, तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे तक की गति) और ओले गिरने की संभावना है. वहीं विदर्भ, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे तक की गति) चल सकती हैं. जबकि उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने, तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे तक की गति) के साथ ओले गिरने की आशंका है.

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, बिहार, ओडिशा में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे तक की गति) के चलने का अनुमान लगाया है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है. इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश, केरल और माहे में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने की संभावना है.

आईएमडी के मुताबिक इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में गर्म रात रहने की संभावना है. पश्चिम असम, मेघालय, त्रिपुरा, केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और तटीय कर्नाटक में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है. वहीं गंगीय पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर लू से लेकर गंभीर लू चलने की संभावना है. उत्तरी ओडिशा में कुछ जगहों, बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, कोंकण और गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, रायलसीमा और आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति बनने की संभावना है.

admin

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

10 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

11 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

12 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

12 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

12 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

13 hours ago