सलमान खान के घर फायरिंग मामला, 'सूक्खा' नाम का शूटर पानीपत से गिरफ्तार
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। वहीं, सलमान खान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई पुलिस ने अब उनकी हत्या की साजिश रचने के मामले में एक शूटर को गिरफ्तार किया है। बुधवार को एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पानीपत, हरियाणा से अरेस्ट किया गया है और उसका नाम सुक्खा है। उसे नवी मुंबई लाया गया है और गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
बता दें कि, अप्रैल में सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट, बांद्रा के बाहर अज्ञात लोगों के फायरिंग की थी। वहीं, इस साल की शुरुआत में सलमान ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा था कि उन्हें अपने घर के बाहर हमला करने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक है और ये काम उन्हें और उनके परिवार में लोगों की हत्या के इरादे से किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” विज़न को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सहकारी…
राघव चड्ढा समेत 6 सांसदों के पार्टी छोड़ने से आम आदमी पार्टी को बड़ा सियासी…
अप्रैल की शुरुआत से ही देश के कई राज्यों में गर्मी ने तेजी पकड़ ली…
AAP में बड़ी फूट की खबर सामने आई है। 'आम आदमी पार्टी' के संस्थापक सदस्य…
मुंबई, महाराष्ट्र, भारत कुछ लोग सिर्फ दावे करते हैं और कुछ लोग दावे साबित करते…
देहरादून में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली, जहां…