‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की वर्चुअल बैठक….

रायपुर: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की जनसेवा और समर्पण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर वर्चुअल बैठक की। बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक एक माह चलने वाले अभियान के अंतर्गत ‘कहानी सेवा की’ थीम पर आधारित आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और तैयारियों पर चर्चा की गई।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा और समर्पण के संदेश को लोगों तक पहुंचाना हमारा दायित्व है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की यात्रा देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस यात्रा के प्रेरक प्रसंगों और सेवा कार्यों को जनभागीदारी के माध्यम से समाज तक पहुंचाना अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत करते हुए अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ा जाएगा। ‘कहानी सेवा की’ के तहत सेवा कार्यों, जनभागीदारी और समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को सामने लाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। वर्चुअल बैठक में सेवा थीम से संबंधित आगामी कार्यक्रमों, उनकी रूपरेखा, जनभागीदारी और प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अभियान को व्यापक एवं प्रभावी स्वरूप देने के लिए आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर भी जोर दिया गया।

News Desk

Recent Posts

तिलक वर्मा का बदला अंदाज, अब पहली गेंद से करेंगे अटैक; टीम इंडिया की नजरें 5-0 के क्लीन स्वीप पर

नई दिल्ली भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा का बल्लेबाजी क्रम बदलने के साथ…

23 hours ago

तिलक वर्मा का बदला अंदाज, अब पहली गेंद से करेंगे अटैक; टीम इंडिया की नजरें 5-0 के क्लीन स्वीप पर

नई दिल्ली भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा का बल्लेबाजी क्रम बदलने के साथ…

23 hours ago

रवींद्र जडेजा से छिना टेस्ट में नंबर-1 ऑलराउंडर का ताज, 1683 दिन बाद ICC रैंकिंग में बड़ा उलटफेर

 दुबई ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल) की जारी ताजा रैंकिंग में एक चीज सामने आई, जिसने…

23 hours ago

कर्नाटक SIR पर कांग्रेस मंत्री का बयान, बोले- मतदाता सूची से एक करोड़ नाम हटाने में नहीं हुई गड़बड़ी

 बेंगलुरु कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली ने वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR…

23 hours ago

HealthWealth Summit 2026: जेपी नड्डा बोले- अब इलाज के लिए गरीबों को घर-जमीन बेचने की मजबूरी नहीं

नई द‍िल्ली एक वक्त था जब घर में किसी को गंभीर बीमारी (जैसे कैंसर या…

23 hours ago

भारत ने जिम्बाब्वे का 3-0 से किया क्लीन स्वीप, स्मृति मंधाना-हरमनप्रीत के बीच हैंडशेक पर चर्चा

नई दिल्ली भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को विमेंस वनडे सीरीज के तीसरे एवं आखिरी मुकाबले…

23 hours ago