‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित अभियान की रूपरेखा पर हुई चर्चा…..

रायपुर: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में सहभागिता की। बैठक में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े सहित अभियान से जुड़े अन्य सदस्यों के साथ आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की यात्रा सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से प्रेरित रही है। इस प्रेरणादायी यात्रा को जनभागीदारी के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।

बैठक में अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक समन्वय, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर भी चर्चा की गई।

News Desk

Recent Posts

केशकाल में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा….

रायपुर: कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीदी…

10 minutes ago

अमित शाह ने फूंका चुनावी बिगुल, बोले- उत्तराखंड में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को देहरादून में उत्तराखंड राज्य स्थापना…

13 minutes ago

25 साल की सेवा को सलाम, उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान।

उत्तराखंड पुलिस के 25 वर्ष के गौरवशाली सफर में शुक्रवार को एक और स्वर्णिम अध्याय…

23 minutes ago

कांग्रेस पर बरसे सीएम धामी, जेनी प्रकरण से लेकर राहुल-अखिलेश तक साधा निशाना।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देहरादून दौरे के दौरान परेड ग्राउंड में आयोजित जनसभा…

31 minutes ago

चावल की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा एक्शन, बाजार में उतरेगा 50 लाख टन बफर स्टॉक

नई दिल्ली  चावल की बढ़ती कीमतों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। कमजोर मानसून,…

46 minutes ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु की पाती’ पाकर लोक साहित्यकार डॉ. जयमती कश्यप ने जताया आभार…

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा लोक साहित्यकार…

51 minutes ago