वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने महाअष्टमी पर माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

रायपुर: शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी के पावन अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ के दक्षिण चक्रधर, अतरमुड़ा स्थित अम्बेडकर चौक में माँ दुर्गा के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भव्य महाआरती में शामिल होकर माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को महाअष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि शारदीय नवरात्रि का महाअष्टमी पर्व आदिशक्ति माँ दुर्गा की आराधना और शक्ति की उपासना का विशेष अवसर है। माँ दुर्गा की आराधना हमें साहस, आत्मविश्वास, सकारात्मक ऊर्जा और जनकल्याण के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने प्रार्थना की कि माँ दुर्गा की असीम कृपा सभी प्रदेशवासियों पर बनी रहे और प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य का संचार हो।

श्री चौधरी ने कहा कि माँ दुर्गा के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ निरंतर विकास और समृद्धि के पथ पर अग्रसर हो तथा जनसेवा और जनकल्याण के कार्यों को नई ऊर्जा मिले। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय श्रद्धालुओं एवं पूजा समिति के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं।

News Desk

Recent Posts

सेलाकुई मेडिकल यूनिवर्सिटी में 20.55 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सेलाकुई स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा…

6 hours ago

मां दुर्गा के दरबार में भावुक हुए TMC सांसद कल्याण बनर्जी

मां दुर्गा की शरण में फूट-फूटकर रोए कल्याण बनर्जी दुर्गा पूजा में भावुक हुए TMC…

6 hours ago

उत्तराखंड में 24 हजार करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने की तैयारी

उत्तराखंड में निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने की दिशा में सरकार ने प्रयास तेज…

6 hours ago

डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली राज्यपाल पद की शपथ, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा प्राथमिकता।

डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने सोमवार को उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में पद…

6 hours ago

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, सात की मौत; धमाके में 3 CRPF जवान घायल

इंफाल   मणिपुर में अलग-अलग घटनाओं में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि सीआरपीएफ…

6 hours ago

दिल्ली: सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी

नई दिल्ली सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर आज कोर्ट में…

7 hours ago