देश

फरीदाबाद: मां से हुई कहासुनी, गुस्से में घर से निकली युवती, लिफ्ट के बहाने चलती कार में गैंगरेप

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में चलती कार में रेप की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता देर रात अपने घर से निकली थी और इसी दौरान कार सवार दो युवको ने युवती को लिफ्ट के बहाने कार में बैठाया और फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर चलती कार में रेप किया। जब युवती ने विरोध किया तो उसके साथ युवको ने मारपीट भी की और रेप के बाद पीड़िता को सड़क पर फेंककर फरार हो गए। पीड़िता के सिर और चेहरे पर चोटें आई है।

बता दें कि, पुलिस मे केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की बहन ने शिकायत में बताया कि रात 8:30 बजे उनके पास बहन की कॉल आई थी और उसे बताया गया कि घर में मां से कहासुनी हो गई है, मैं अपनी सहेली के घर जा रही हूं। उसने कहा था कि मैं 3 घंटे में वापस आ जाऊंगी।

पीड़िता की बहन के मुताबिक, देर रात करीब 12:00 बजे पीड़िता कहीं जाने के लिए निकली थी और वो सवारी का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान उसके सामने एक वैन आकर रुकी, जिसमें दो युवक बैठे हुए थे। आरोप है कि लिफ्ट देने के बाद दोनों युवक वैन को गुरुग्राम रोड की ओर ले गए। फरीदाबाद- गुरुग्राम के रास्ते में एक आरोपी कार चलाता रहा, जबकि दूसरे ने पीड़िता के साथ रेप किया। दो घंटे तक आरोपी वैन को फरीदाबाद गुरुग्राम रोड पर घुमाते रहे। पीड़िता ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद करीब तीन बजे आरोपियों ने पीड़िता को चलती वैन से फेंक दिया और भाग गए। सड़क पर गिरने से उसके चेहरे और सिर पर चोट आई है।

देर रात पीड़िता ने अपनी बहन को कॉल कर घटना के बारे में बताया था, इसके बाद बहन मौके पर पहुंची। पीड़िता को फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में ले जाया गया, डॉक्टरों को उसके चेहरे पर टांके लगाने पड़े। वहीं, उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया, लेकिन फिलहाल उसका फरीदाबाद के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago