बिग बॉस ओटीटी फेम और फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक एक बार फिर चर्चा में हैं। अरमान मलिक को जान से मारने की धमकी मिली है और उन्होंंने पंजाब पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। यूट्यूबर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया कि उन्हें और उनके बच्चों को पिछले एक महीने से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
अरमान मलिक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया और पंजाब पुलिस से सख्त कार्रवाई की अपील की। वीडियो में अरमान ने एक ऑडियो क्लिप भी पेश की जो सबूत के तौर पर दी गई है।
अरमान ने आगे कहा कि अभी-अभी जो मुझे धमकी आई है, वो सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि उन्हें पिछले एक महीने से ये परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं ना सिर्फ उन्हें बल्कि उनके बच्चों को भी धमकी दी जा रही है।
उन्होंने पंजाब सरकार से इस मामले में दखल देने की गुहार लगाई और साथ ही उस व्यक्ति की ऑडियो क्लिप भी लगाई जिसने धमकी दी थी। वो व्यक्ति क्लिप में कहता है, अपने बच्चे को बचा के रखिए, तुझे गोली बाद में लगेगी, तेरे बच्चों को पहले लगेगी।यूट्यूबर अरमान ने बताया कि बदमाश पहले 5 करोड़ रुपये मांग रहे थे इसके बाद उन्होंने 30 लाख रुपये मांगे और अब 1 करोड़ रुपये की डिमांड कर रहे हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…