प्रचंड गर्मी से रामलला भी परेशान! रामलला के लिए खास इंतजाम, दही-जूस और फूलों से सजी आरती

अयोध्या: पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में भयंकर गर्मी का प्रकोप जारी है। प्रचंड गर्मी से हर कोई परेशान है, आम आदमी हो या खास। अब गर्मी का असर भगवान पर भी पड़ा है। अयोध्या में रामलला (बाल रूप) की दिनचर्या में बदलाव करते हुए खास इंतजाम किए गए हैं।

रामलला को गर्मी से राहत देने के लिए विशेष भोग और वस्त्र पहनाए जा रहे हैं। राम मंदिर में रामलाल पांच वर्षीय बालक के रूप में विराजमान हैं। लिहाजा उनकी तबीयत पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

रामलला को भोग में दही और फलों का जूस दिया जा रहा है। उनकी शीतल आरती हो रही है। उन्हें सूती वस्त्र के कपड़े पहनाए जा रहे हैं।

पहले सुबह सिर्फ दीपों से आरती होती थी। अब प्रचंड गर्मी के चलते चांदी की थाली में चारों तरफ फूल बिछाकर उनकी आरती की जाती है।

इसके साथ ही:

  • सुबह और शाम के भोग में उन्हें दही दी जाती है।
  • दोपहर में उन्हें फलों का जूस और लस्सी का भोग लगता है।
  • उनके भोग में मौसमी फल भी शामिल किए जाते हैं।

गौरतलब है कि अयोध्या में प्रभु श्री रामलला का भव्य और दिव्य राम मंदिर का निर्माण इसी साल जनवरी में हुआ था। भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को हुई थी। यह पहली गर्मी है जो रामलला को इस बार झेलनी पड़ रही है

इस कारण मंदिर ट्रस्ट ने रामलला  को गर्मी से बचाने के लिए और उन्हें ठंडा रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

admin

Recent Posts

पाकिस्तान में हनुमान अंश को लेकर होने लगी चर्चा, गूगल पर पूछ रहे ये सवाल

सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हर फिल्म को दर्शकों का प्यार मिले, ऐसा जरूरी नहीं…

12 hours ago

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

1 day ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

1 day ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

1 day ago