Electoral Bonds: उत्तर प्रदेश की कंपनियों ने दिल खोलकर दिया राजनीतिक चंदा, SBI की सूची में 21 कारोबारी और 250 करोड़ के चुनावी बॉन्ड

Electoral Bonds by UP companies: उत्तर प्रदेश के कारोबारियों ने राजनीतिक पार्टियों के द्वारा जारी किए गए इलेक्टोरल बॉन्ड (Electoral Bond) खूब खरीदे हैं। एसबीआई द्वारा जारी की गई सूची में उत्तर प्रदेश की 10 कंपनियों के नाम हैं, जिन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड (Electoral Bond) के जरिए राजनीतिक दलों को करीब 250 करोड़ रुपए का चंदा दिया है। इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदने में शराब, हेल्थकेयर, इंफ्रा औैर ऊर्जा सेक्टर की कंपनियां सबसे आगे रहीं।

यशोदा सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का 149 करोड़ चंदा

इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदने वाली ज्यादातर कंपिनयां नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर, लखनऊ, सोनभद्र, झांसी और महोबा से संबंधित हैं। उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक राजनीतिक चंदा गाजियाबाद की यशोदा सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल ने दिया है। इस अस्पातल ने नौ बार में करीब 149 करोड़ के इलेक्ट्रॉनिक बांड खरीदे हैं। 2022 में इसने सबसे ज्यादा 50 करोड़ के बॉन्ड खरीदे थे।

UP की इन कंपनियों ने भी दिया राजनीतिक चंदा

उत्तर प्रदेश में यशोदा सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के अलावा सोनभद्र की रेणुका इन्वेस्टमेंट्स एंड फाइनेंस कंपनी, लखनऊ की एपको इंफ्राटेक, मैरियाड डेवलपर, रेणुकेश्वर इन्वेस्टमेंट सोनभद्र, रेडिको खेतान, मीनू क्रिएशन नोएडा, वेस्टर्न यूपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी और नंदी इंटरप्राइजेज ने भी इलेक्ट्रॉनिक बांड खरीदे हैं।

UP के 21 से ज्यादा कारोबारियों ने नाम से खरीदे बॉन्ड

उत्तर प्रदेश की 10 बड़ी कंपिनयों के अलावा रियल एस्टेट, मसाला, स्टाक, एफएमसीजी, चाय से जुड़े कई कारोबारी हैं, जिन्होंने अपने नाम से इलेक्ट्रारल बॉन्ड खरीदे हैं। कंपनी की बजाय व्यक्तिगत तौर पर बॉन्ड खरीदने वाले कारोबारियों की संख्या उत्तर प्रदेश में 21 से ज्यादा है। 2019 से 2022 के बीच इन कारोबारियों पर 15 करोड़ के बॉन्ड खरीदे हैं। आलोक नारायण पांडेय ने 3.40 करोड़ और अजय गुप्ता ने 2 करोड़, मसाला कारोबारी राजीव जैन ने 20 लाख, विनय अग्रवाल ने 9 लाख, अनिल चांडक और अनुभव चांडक ने 17 लाख, राजेश अग्रवाल ने 8 लाख, रोहित अग्रवाल 4 लाख, दीपक अग्रवाल 5 लाख, दीपक खेमका ने 5 लाख के बांड खरीदे हैं।

 

सर्वाधिक बॉन्ड खरीदने वाली यूपी की कंपनियां

यशोदा सुपर हास्पिटेलिटी 149 करोड़
वेस्टर्न यूपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी 50 करोड़
रेणुका इन्वेस्टमेंट्स एंड फाइनेंस 5 करोड़
रेणुकेश्वर इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड 5 करोड़
नंदी इंटरप्राइजेज 8 करोड़
रेडिको खेतान 5 करोड़
मीनू क्रिएशन 60 लाख

 

admin

Recent Posts

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल रमेन डेका का आह्वान

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा है कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त…

3 hours ago

बस्तर रेल मार्ग पर लैंडस्लाइड का खतरा, सुरक्षा के लिए ट्रेनों की स्पीड कम

दंतेवाड़ा. लगातार हो रही बारिश ने अब देश की सबसे चुनौतीपूर्ण पर्वतीय रेल लाइनों में…

3 hours ago

कलेक्टर नेहा मीना की पहल से लगा वृहद अनुकंपा नियुक्ति शिविर

सिवनी। जिले में लंबित अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं पात्र परिवारों को समयबद्ध…

3 hours ago

विश्व स्कार्फ दिवस पर सांसद, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को पहनाया गया स्काउट स्कार्फ

सीधी। विश्व स्कार्फ दिवस के अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सीधी द्वारा…

3 hours ago

56वें स्थापना दिवस पर बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का बड़ा संकल्प, शोध और छात्रहित से गढ़ेगा उत्कृष्टता की नई पहचान

भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने शनिवार को अपना 56वाँ स्थापना दिवस पूरे उत्साह,…

3 hours ago

कलेक्टर ने सफल औद्योगिक इकाइयों का किया निरीक्षण, आईटीआई एवं पॉलीटेक्निक विद्यार्थियों के लिए एक्सपोजर विजिट कराने के दिए निर्देश

सीधी। जिले में स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहन देने तथा युवाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित…

3 hours ago