राजस्थान के कई जिलों में दिखा भारत-बंद का असर
सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति/ जनजाति ( SC/ST) के आरक्षण में क्रीमीलेयर पर दिए गए फैसले के खिलाफ कई संगठनों ने भारत बंद का एलान किया है। जिसका राजस्थान में भी देखने को मिला है। राजधानी जयपुर के साथ-साथ अजमेर सहित कई शहरों के प्रमुख बाजार बंद है और सड़कों पर आवागमन में कम है।
वहीं, प्रशासन की तरफ से जयपुर सहित अन्य जिलों में स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है। बता दें कि, बंद सुबह नौ बजे शुरू हुआ जिसका असर राज्य में देखने को मिला। रोडवेज बसे नहीं चलने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि, भारत बंद के आह्वान करने वाले संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रैलियां निकालीं। वहीं, राजस्थान पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…