जम्मू-कश्मीर के इस जिले में महसूस हुए भूकंप के झटके

जम्मू-कश्मीर में हाल के दिनों में भारी बारिश से कुदरत का कहर देखना मिला। वहीं, गुरुवार को कुपवाड़ा में दोपहर 1 बजकर 41 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई है जबकि, भूकंप का केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था।

आपको बता दें कि, लगातार दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर में यह दूसरा भूकंप है। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है। इससे पहले दिन डोडा जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे जिसकी तीव्रता इतनी ही थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की अभी फिलहाल कोई रिपोर्ट नहीं है। भूकंपीय आंकड़ों के अनुसार, भूकंप का केंद्र डोडा क्षेत्र में सतह से पांच किमी नीचे स्थित था।

वहीं, जम्मू-कश्मीर में दो दिन से लगातर भूकंप के झटके महसूस हो रहे है जबकि, दूसरी तरफ आसमानी आफत ने भी लोगों का हाल-बेहाल कर रखा है। पुंछ जिले में अचानक आई बाढ़ ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार को पुंछ के एक टापू पर फंसी महिलाओं और बच्चों समेत सात लोगों को बचाया गया।

 

ये भी पढ़ें:

राहुल गांधी ने जगदीप धनखड़ की चुप्पी पर उठाया सवाल, “खुलकर बोलने वाले पूरी तरह चुप”

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है