म्यांमार में बीते शुक्रवार को आए भूकंप के बाद रविवार को एक बार फिर से धरती कांप रही है। ताजा अपडेट के मुताबिक, रविवार को मांडले शहर के पास 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। बता दें कि, शुक्रवार को आए विनाशकारी भूकंप के बाद का नया झटका था। भूकंप महसूस होते ही लोग चीखते हुए सड़कों पर आ गए।
आपको बता दें कि, बीते शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता के भूकंप से कई इमारतें गिर गईं और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान हुआ। वहीं, अब तक 1,600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 3,400 से अधिक लोग लापता हैं। वहीं, अब आशंका है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को जानकारी दी कि 40 टन सहायता सामग्री लेकर दो जहाज पड़ोसी मुल्क के लिए रवाना हो गए हैं। एस जयशंकर ने लिखा, “ऑपरेशन ब्रह्मा, आईएनएस सतपुड़ा और आईएनएस सावित्री 40 टन मानवीय सहायता लेकर यांगून बंदरगाह की ओर बढ़ रवाना।”
उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…
उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…
प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…
देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…
भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…