राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में देर रात से शुरू हुई भारी बारिश के कारण कई इलाकें जलमग्न हो गए है। जलभराव होने से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, भारी बारिश के कारण साउथ ईस्ट दिल्ली के जैतपुर इलाके में आज यानि शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया।
बता दें कि, यहां एक घर की दीवार गिरने से कई लोग मलबे में दब गए। इस हादसे में 8 लोग घायल हुए, जिनमें अब पता चला है कि 7 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। मृतकों में 3 पुरुष, 2 महिलाएं और 2 बच्चियां शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल 5 लोगों को सफदरजंग अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 3 घायलों को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया था, जहां सभी ने दम तोड़ दिया। जबकि, एक अन्य घायल का इलाज सफदरजंग अस्पताल में अभी जारी है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…