हमले पर डोनाल्ड ट्रंप की आई पहली प्रतिक्रिया, कहा- गोली मेरे कान को चीरकर निकली

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर रविवार को एक रैली में जानलेवा हमला हुआ। ट्रंप पेंसिल्वेनिया में एक रैली को संबोधित कर रहे थे तभी हमलावर ने उनपर कई राउंड गोलियां चलाई। गोलीबारी में पूर्व राष्ट्रपति घायल हो गए हैं। इंटरनेट पर घटना के आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उनके एक कान से खून बह रहा है। गोली चलते ही ट्रंप अपने दाहिने कान पर हाथ रखते हुए डायस के नीचे झुक गए। इसके बाद वहां मौजूद भीड़ में चीख-पुकार मच गई और लोग अपने आप को बचाने की कोशिश में इधर-उधर भागने लगे। इसके फौरन बाद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने ट्रंप को घेर लिया और उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। घायल ट्रंप को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी। इस बीच पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘ट्रूथ’ पर प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने ट्रूथ पर लिखा, “मैं पेंसिल्वेनिया के बटलर में हुई गोलीबारी पर जल्दी प्रतिक्रिया देने के लिए यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस और सभी लॉ एंफोर्समेंट एजेंसियों को धन्यवाद देना चाहता हूं। सबसे महत्वपूर्ण, मैं रैली में मारे गए शख्स के परिवार और बुरी तरह घायल हुए एक अन्य शख्स के परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताता हूं। यह अविश्वसनीय है कि ऐसा कृत्य हमारे देश में भी हो सकता है। सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने मौके पर ही हमलावर को मार गिराया। ” साथ ही उन्होंने कहा “गोली मेरे दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में लगी। मुझे फौरन पता चल गया कि कुछ गड़बड़ है, मैंने एक तेज आवाज सुनी, गोली चली, और तुरंत महसूस हुआ कि गोली मेरी चमड़ी को चीरते हुए निकल गई। बहुत खून बह रहा था, तब मुझे लगा यह क्या हो रहा है। ईश्वर भगवान अमेरिका का भला करें।”
गोलीबारी में रैली में मौजूद एक व्यक्ति की मौत हुई है। 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

पेंसिल्वेनिया पुलिस ने बताया कि ट्रम्प पर करीब 400 फीट दूर मौजूद इमारत की छत से फायरिंग की गई। AR-15 राइफल से 8 राउंड गोलियां चलाई गईं। पहले राउंड में 3 और दूसरे राउंड में 5 गोलियां चलीं। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध शूटर मारा गया है। उसकी उम्र 20 साल थी। अब तक हमले के मकसद की जानकारी नहीं है।

वहीं, इससे पहले 1972 में जॉर्ज सी वॉलेस पर गोली चलाई गई थी। वे भी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थे। उन पर एक शॉपिंगसेंटर में गोली चलाई गई थी। इसके बाद वे मरते दम तक व्हील चेयर पर रहे। साथ ही 1972 में पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी के भाई रॉबर्ट एफ केनेडी पर हमला हुआ था। वे इलेक्शन कैंपेन लॉस एंजिल्स से लौट रहे थे।

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

1 hour ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

2 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

2 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

2 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

2 hours ago