ज्वेरेव को हराकर जोकोविच ने रचा इतिहास, नडाल का 31-0 वाला रिकॉर्ड पीछे छोड़ा

 बीजिंग
24 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविक ने एक बार फिर अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। चाइना ओपन मुकाबले के पुरुष वर्ग में जोकोविक ने टूर्नामेंट में अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखते हुए क्वार्टर फाइनल में यूएस ओपन चैंपियन अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 4-6, 6-4, 6-4 से हराया।

जोकोविक चाइना ओपन का सातवां खिताब जीतने की कोशिश में हैं। अब जोकोविक सेमीफाइनल में डेनियल मेदवेदेव का सामना करेंगे। बीजिंग में यह उनकी लगातार 32वीं जीत है। इसके साथ ही उन्होंने ओपन युग में किसी टूर-स्तरीय टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ शुरुआत के मामले में राफेल नडाल के फ्रेंच ओपन में 31-0 के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

खुश हो गए जोकोविक
सर्बियाई खिलाड़ी ने मुकाबले की धीमी शुरुआत की। उन्होंने मैच के पहले ही गेम में अपनी सर्विस गंवा दी और अंततः पहला सेट भी हार गए। लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए अगले दोनों सेट अपने नाम किए और जीत दर्ज की। जोकोविक ने कहा कि मैंने शुरुआत में ही अपनी सर्विस गंवा दी और इसके बाद पहले सेट में वापसी करना मुश्किल था। जब वह 5-4 पर सेट के लिए सर्व कर रहे थे, तब मेरे पास कुछ ब्रेक प्वाइंट थे, लेकिन मैं उनका फायदा नहीं उठा सका। हालांकि, मुझे पहले सेट के बीच से ही महसूस होने लगा था कि मेरी लय अच्छी हो रही है।

खाचानोव की जीत
इससे पहले ह्यूबर्ट हुरकाच ने कारेन खाचानोव को 7-6 (2), 6-2 से हराया। अब वह दूसरे सेमीफाइनल में एलेक्स डी मिनौर से भिड़ेंगे। डी मिनौर ने आंद्रे रुबलेव को 1-6, 6-2, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

 

News Desk

Recent Posts

Jodhpur News: राजस्थान में 42 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला, IIT जोधपुर की कैंटीन के ठेकेदार पर केस दर्ज

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में विद्यार्थियों के खानपान की व्यवस्था…

8 hours ago

Dausa News: दौसा में वन विभाग की टीम पर हमले का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, चेजा पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

दौसा: राजस्थान के दौसा जिले में अवैध खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर…

8 hours ago

Bharatpur Zila Parishad Election Result: CM भजनलाल के गृह जिले में कांग्रेस की बड़ी जीत, BJP को सिर्फ 9 सीटें; 21 वार्डों में लहराया परचम

भरतपुर: राजस्थान पंचायत राज चुनाव 2026 के नतीजों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले…

8 hours ago

टोंक में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत, BJP को करारी शिकस्त! 31 में से 25 सीटों पर कब्जा, बनेगा कांग्रेस का जिला प्रमुख

टोंक (राजस्थान): राजस्थान के पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस ने सचिन पायलट के गढ़ टोंक…

8 hours ago

सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड में एक जमाना था जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय रिश्ते में थे. काफी…

10 hours ago

जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं?

हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट पैटिनसन अब पर्दे पर जेम्स बॉन्ड की भूमिका अदा करेंगे। बीते दिनों…

10 hours ago