ऑपरेशन सिंदूर

संसद का मानसून सत्र जारी है, एक हफ्ते के गतिरोध के बाद आज एक महत्तवपूर्ण चर्चा के लिए तैयार है। सोमवार यानि कि आज लोकसभा और राज्यसभा में पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जोरदार चर्चा होगी। वहीं, कांग्रेस ने अपने लोकसभा सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी करते हुए अगले तीन दिनों तक सदन में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि, इस बार खास बात यह है कि दोनों पक्षों ने 16-16 घंटे की चर्चा पर सहमति जताई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दोपहर लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस की शुरुआत करेंगे। वहीं, विपक्ष पहले ही इस मुद्दे को लेकर आक्रामक रुख अपना चुका है, जिससे संसद में तीखी बहस की संभावना है।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया ट्वीट

लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस शुरू होने से पहले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक एक्स पोस्ट में कहा, “जब रावण ने लक्ष्मण रेखा पार की, तो लंका जल गई. जब पाकिस्तान ने भारत द्वारा खींची गई लाल रेखा पार की, तो पाकिस्तान को आग का सामना करना पड़ा।

Here is link to purchase Jio Starter Pack
…..
https://www.jio.com/selfcare/interest/sim/?utm_campaign=skycSJA&utm_source=JioDigitalChampion&utm_medium=0706591212

ये भी पढ़ें:

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, 7 लोगों की मौत, कई घायल

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है