Uncategorized

महाकुंभ पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, पीएम नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले का भव्य शुभारंभ हो गया है। महाकुंभ आज यानि सोमवार से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेगा और इस बार 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु इसमें शामिल हो सकते है। वहीं, पहले दिन ही प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी है। वैसे तो सभी दिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगेगी लेकिन शाही स्नान वाले दिन यह भीड़ कई गुना ज्यादा बढ़ सकती है।

वहीं, यूपी के डीजीप प्रशांत कुमार ने बताया कि, करीब 60 लाख लोगों ने आज आस्था की डुबकी लगा चुके है। हमने पारंपरिक पुलिस व्यवस्था से इतर तकनीक का अधिक से अधिक इस्तेमाल कर श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था दी है। आज पुष्प वर्षा भी होगी। इस बार का महाकुंभ भव्य, डिजिटल, सुरक्षित और दिव्य हो इसके लिए सभी इंतजाम किए जा रहे है।

बता दें कि, इस बार महाकुंभ में एप्पल के दिवंगत सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स भी पहुंचीं हैं। लॉरेन आध्यात्मिक गुरु स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज के आश्रम पहुंचीं हैं। लॉरेन के बारे में स्वामी कैलाशानंद गिरि ने बताया,’वह बहुत धार्मिक और आध्यात्मिक हैं। वह मुझे एक पिता और एक गुरु के रूप में सम्मान देती हैं। भारतीय परंपराओं को दुनिया स्वीकार कर रही है।’

पीएम नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ के शुभारंभ पर ट्वीट कर कहा,’भारतीय मूल्यों और संस्कृति को संजोने वाले करोड़ों लोगों के लिए यह एक बहुत ही खास दिन है! महाकुंभ 2025 प्रयागराज में शुरू हो रहा है, जो आस्था, भक्ति और संस्कृति के पवित्र संगम में अनगिनत लोगों को एक साथ लाएगा. महाकुंभ भारत की शाश्वत आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है और आस्था और सद्भाव का जश्न मनाता है।’

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले-

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

1 hour ago

राहुल गांधी ने छात्रों के आंदोलन पर रखीं तीन मांगें, सरकार पर साधा निशाना, पीएम को लेकर कही ये बात

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन जारी है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

4 hours ago

मोहन भागवत बोले- बच्चों पर आदेश नहीं, संवाद और संस्कार का असर सबसे ज्यादा

दिल्ली में आयोजित विश्व मंगलम् सभा के कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन…

4 hours ago

सब्जी बेचने से कॉमनवेल्थ तक… झंडू कुमार ने जीता भारत के लिए पहला पदक

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला पदक दिलाने वाले पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार…

5 hours ago

बिहार से गिरफ्तार हुआ TET पेपर लीक का मुख्य आरोपी, जांच में हो सकते हैं बड़े खुलासे

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।…

5 hours ago

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

22 hours ago