Uncategorized

VIP दर्शन को लेकर केदारनाथ में श्रद्धालुओं का फूटा गुस्सा, ‘बंद करो, बंद करो…’

केदारनाथ धाम में VIP दर्शन व्यवस्था को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को जहां तीर्थ पुरोहितों ने इस व्यवस्था पर आपत्ति जताई थी, वहीं अगले दिन यानी शनिवार को बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु भी इसके खिलाफ उतर आए। मंदिर परिसर के बाहर इकट्ठा होकर यात्रियों ने नारेबाजी की और VIP दर्शन व्यवस्था को खत्म करने की मांग की।

बता दें कि, इन दिनों केदारनाथ धाम में भारी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं, जिसके कारण सामान्य श्रद्धालुओं को घंटों तक कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है। इसी बीच कुछ चुनिंदा लोगों को VIP पास के जरिए जल्दी दर्शन मिलने से बाकी श्रद्धालुओं में नाराजगी और बढ़ गई है। उनका कहना है कि इस तरह की व्यवस्था से समानता की भावना प्रभावित होती है।

वहीं, श्रद्धालुओं ने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन कई बार VIP दर्शन को नियंत्रित करने या रोकने की बात कह चुका है, लेकिन जमीन पर स्थिति अलग ही नजर आती है। लोगों का कहना है कि एक ही मंदिर में कोई घंटों इंतजार करे और कोई सीधे दर्शन कर ले, यह उचित नहीं है।

बताए कि, इससे पहले तीर्थ पुरोहितों ने भी बद्री-केदार मंदिर समिति के खिलाफ आवाज उठाई थी। उनका मानना है कि VIP दर्शन व्यवस्था से पारंपरिक पूजा व्यवस्था पर असर पड़ रहा है और आम श्रद्धालुओं के साथ भेदभाव हो रहा है।

वहीं प्रशासन का तर्क है कि भारी भीड़ को देखते हुए कुछ विशेष परिस्थितियों में VIP व्यवस्था जरूरी हो जाती है, ताकि व्यवस्था को संभाला जा सके। लेकिन बढ़ते विरोध के चलते अब इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब पूरा ध्यान इस बात पर है कि प्रशासन इस विवाद को कैसे संभालता है, क्योंकि अगर जल्द कोई समाधान नहीं निकला तो यात्रा व्यवस्था और अधिक प्रभावित हो सकती है।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

PM मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान से मचा बवाल, बना नया Instagram पेज

15 अगस्त को लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण में इस्तेमाल किया गया…

8 hours ago

दिल्ली-NCR में उमस से बढ़ी परेशानी, इस दिन बारिश होने के आसार

दिल्ली-NCR में रविवार को बारिश नहीं होने की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी…

9 hours ago

वंदे मातरम् पर इमरान मसूद का साफ रुख, बोले- सम्मान करूंगा, गाऊंगा नहीं

वंदे मातरम् को लेकर देश में चल रहे सियासी विवाद के बीच कांग्रेस सांसद इमरान…

10 hours ago

जाह्नवी कंदुला को मिला न्याय, सिएटल हादसे में परिवार को ₹262 करोड़ का नागरिक समझौता

अमेरिका के सिएटल में भारतीय छात्रा जाह्नवी कंदुला के परिवार को बड़ी कानूनी जीत मिली…

10 hours ago

भारत में बना जेट इंजन वाला ‘सुसाइड ड्रोन दिव्यास्त्र MK3’, पहली टेस्टिंग सफल

भारत के डिफेंस सेक्टर से बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर…

11 hours ago

LPG e-KYC की डेडलाइन बढ़ी, सर्वर ठप… लोगों की बढ़ने लगी भीड़, अब इस तारीख तक मिलेगा मौका

घरेलू LPG ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। जिन लोगों ने अभी तक अपना…

11 hours ago