फरीदाबाद में विकास को मिली नई रफ्तार,,, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने विकास कार्यों का किया उद्घाटन...

हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के बाद बोल सकते है, विकास की रफ्तार को नई गति मिली है मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश के बाद सभी टीम के मंत्री और विधायक अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जनता की शिकायत सुन रहे है निर्माण कार्यों का शुभारंभ कर जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचने के लिए लगातार कार्य कर रहे है. इसी कड़ी में हरियाणा सरकार कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल लगातार फरीदाबाद में विकास कार्यों का उद्घाटन कर रहे है.. ताकि जनता को सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल सके..
ओल्ड फरीदाबाद के वार्ड नंबर 31 में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने मुख्य बाजार रोड पर जीर्णोद्धार का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया.. इस मौके पर पार्षद शैफाली सिंगला समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.. पार्षद शैफाली सिंगल ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का आभार जताया और कहा कि.. फरीदाबाद के विकास के लिए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल लगातार प्रयास करते है. उन्होंने बताया कि.. पहली बार जब कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को मंत्रालय में जिम्मेदारी मिली थी, उसके बाद भी उन्होंने फरीदाबाद के विकास में अहम भूमिका निभाई,, चाहे पद हो या ना हो,, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल हमेशा से फरीदाबाद की जनता के साथ खड़े रहे है. और वार्ड नंबर 31 में जीर्णोद्धार से यहां की जनता को लाभ मिलेगा.. साथ ही उन्होंने कहा कि.. भारतीय जनता पार्टी ने फरीदाबाद के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी है.
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि.. सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हमारी सरकार तेज गति से हरियाणा में विकास कार्य कर रही है.. सभी जिलों में विकास हो.. हर गरीब परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले.. ये मेरा और मेरे साथियों की हमेशा से कोशिश रही है. कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि.. मुख्यमंत्री के आदेस के आदेश के बाद लगातार सभी मंत्री और विधायक अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोगों से मुलाकात कर रहे है. उनकी शिकायतों को सुनकर मौके पर की उनकी शिकायतों का समाधान कर रहे है ताकि किसी को भी कोई परेशानी ना हो. और आने वाले दिनों में भी फरीदाबाद के विकास में कोई कमी नहीं रहने देंगे.. ।

 

UP: सपा ने तीन विधायकों को पार्टी से निकाला… राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और मनोज कुमार पांडेय पर बड़ा एक्शन

उत्तर प्रदेश: बस में सीट पर छटपटा रहा था धड़…नीचे सड़क पर पड़ा बालक का सिर, बाप अंगोछे से पोंछ रहा था चेहरे पर लगा खून

पाली: 20 साल पुराने लोन की वसूली जेल भेजने की धमकी से हड़कंप