उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा में मां महामाया और मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की….

रायपुर:  उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने आज नवरात्रि के अवसर पर कबीरधाम जिले के विभिन्न देवी मंदिरों में दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और कल्याण की कामना की। उन्होंने कवर्धा स्थित प्रसिद्ध मां महामाया मंदिर और मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद लिया। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सर्वप्रथम मां महामाया मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात उन्होंने मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन कर प्रदेश एवं कबीरधाम जिले की सुख-शांति, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की।

’मां विंध्यवासिनी मंदिर में निर्माणाधीन ज्योति कलश भवन का किया निरीक्षण’

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में निर्माणाधीन ज्योति कलश भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने भवन निर्माण से जुड़ी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। ज्योति कलश भवन के निर्माण से मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजनों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार में सहायता मिलेगी।

’छिरपानी कॉलोनी के मां दुर्गा पंडाल में किए दर्शन’

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कवर्धा के छिरपानी कॉलोनी स्थित मां दुर्गा पंडाल पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात भी की।

News Desk

Recent Posts

दंतेवाड़ा में विशाल दिव्यांग सहायता शिविर से वर्चुअली जुड़ेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नक्सल हिंसा पीड़ित दिव्यांगों से करेंगे संवाद….

रायपुर: बस्तर अंचल के दिव्यांगजनों एवं नक्सल आईईडी ब्लास्ट से प्रभावित जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध…

14 minutes ago

Uttarakhand News: किसानों को धामी सरकार की बड़ी सौगात, फसल नुकसान पर मिलेगी अतिरिक्त आर्थिक मदद; बिजली बिल भुगतान में भी 3 महीने की राहत…..

देहरादून. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत देने…

22 minutes ago

Uttarakhand News: सिर्फ निर्देश नहीं, अब जमीन पर दिखेगा विकास! धामी ने अफसरों को चेताया, काम में लापरवाही पर नहीं मिलेगी छूट…..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात्रि तक प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों…

26 minutes ago

कुकरमुत्तों की तरह खुल रहे फर्जी कृषि कॉलेजों पर लगेगी लगाम, जल्द बनेगी एग्रीकल्चर काउंसिल- शिवराज सिंह

'आप मंथन से अमृत निकालिए, हम लागू करेंगे': एग्रीविज़न सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज…

1 hour ago

दौसा न्यूज: दौसा में जमीन और बिजली कनेक्शन के विवाद में खूनी संघर्ष, एक की मौत, 13 घायल; फायरिंग और ट्रैक्टर से कुचलने के आरोप

दौसा: राजस्थान के दौसा जिले में बुधवार सुबह जमीन की मेड़ और बिजली के ट्रांसफार्मर…

2 hours ago

Rajasthan Police Uniform: राजस्थान पुलिस की वर्दी बदलने की तैयारी! नए पैटर्न पर मंथन शुरू, 10 दिन में मांगे सुझाव

जयपुर | राजस्थान पुलिस की वर्दी में जल्द बदलाव देखने को मिल सकता है। पुलिस…

2 hours ago