दिल्ली-NCR में घना कोहरा और बारिश का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में बीती रात से ही घना कोहरा छाया हुआ है। रात 11 बजे के बाद अधिकतर इलाकों में अचानक से घना कोहर छा गया। विजिबिलिटी 50-200 मीटर तक गिर गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी किया है। हालांकि, बारिश का कोई बड़ा अलर्ट नहीं है, लेकिन 1 जनवरी के आसपास हल्की बारिश हो सकती है।

बता दें कि, IMD ने घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 28-29 दिसंबर को कई जगहों पर विजिबिलिटी 100 मीटर तक दर्ज की गई। घना कोहरा होने के कारण फ्लाइट्स और ट्रेनें देरी से चल रही हैं। सड़क दुर्घटनाएं बढ़ने का खतरा है। सांस की बीमारियां बढ़ सकती हैं क्योंकि AQI बहुत खराब लेवल पर है। IMD की अपडेट चेक करते रहें और सुरक्षित रहें।

By admin