Uncategorized

दिल्ली में घना कोहर और ठंड की हुई वापसी, क्या फिर होगी बारिश ?

उत्तर भारत में एक बार फिर से मौसम ने अचानक से करवट ले ली है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों में देखा जा रहा है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। उत्तर-पश्चिम से आने वाली ठंडी हवाएं दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी यूपी तक पहुंच रही हैं जिससे ठंड बढ़ रही है।

दिल्ली-एनसीआर में आज घने कोहरा देखने को मिला जिससे कई जगहों पर विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम देखी गई है। अचानक तापमान गिरने से उत्तर पश्चिम भारत से लेकर मध्य भारत के मैदानी इलाकों तक ठंड की ठिठुरन बढ़ रही है। ऐसा परिवर्तन अचानक सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से है।

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दो जनवरी से लेकर पांच जनवरी तक दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के ज़्यादातर मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस से ज़्यादा नीचे गिर सकता है जिससे ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, महिपालपुर क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 134 दर्ज किया गया है। यह ‘मॉडरेट’ यानी मध्यम कैटेगरी में आता है। मतलब हवा की क्वालिटी ठीक-ठाक है जबकि दिल्ली के कई इलाकों में AQI खराब कैटेगरी में भी है, जैसे द्वारका के कुछ सेक्टरों में AQI 243 दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago