Uncategorized

दिल्ली: स्लीपर बस में महिला के साथ गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक स्लीपर बस में महिला के साथ कथित गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बस चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे जबरन बस के अंदर ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद उसे बस से बाहर फेंक दिया गया। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मेडिकल जांच करवाई और फिर मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

यह केस दिल्ली के रानीबाग थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रेप, गैंगरेप और आपराधिक साजिश से जुड़ी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जांच के दौरान पुलिस ने उस बस को भी कब्जे में ले लिया, जिसमें घटना होने का दावा किया गया है।

जांच में सामने आया कि बस कई नियमों का उल्लंघन कर सड़क पर चलाई जा रही थी। बस के शीशों पर काली फिल्म लगी हुई थी, जो नियमों के खिलाफ मानी जाती है। इसके अलावा बस में सुरक्षा से जुड़े जरूरी इंतजाम, जैसे इमरजेंसी गेट, भी मौजूद नहीं थे। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

admin

Recent Posts

रेल यात्रियों के लिए अलर्ट, 1 जुलाई तक कई एक्सप्रेस ट्रेनों का बदला रूट, कई ट्रेन रद्द

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य…

2 days ago

महाराष्ट्र: परीक्षा से एक दिन पहले लीक हुआ TET पेपर, स्थगित हुई परीक्षा

महाराष्ट्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए एक बार फिर…

2 days ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले बाबा बागेश्वर, ‘रावण ने तो माता सीता चुराई थी, इन्होंने तो…’

राम मंदिर में चढ़ावे (दान) से जुड़ी कथित चोरी के मामले को लेकर अब धार्मिक…

2 days ago

पाकिस्तान में 5.5 तीव्रता का भूकंप, कई इलाकों में महसूस हुए झटके

वेनेजुएला में आए जोरदार भूकंप के कुछ समय बाद शनिवार सुबह पाकिस्तान में भी भूकंप…

2 days ago

आयरलैंड से हार सिर्फ एक मैच नहीं, टीम इंडिया के लिए बड़ा चेतावनी संकेत

टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम से उम्मीद थी कि वह उसी आत्मविश्वास…

2 days ago

जून में क्यों इतना सस्ता हुआ सोना-चांदी ? ये है वजह

जिन लोगों ने जून से पहले सोना और चांदी में निवेश किया था, उनके लिए…

2 days ago