दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम के वक्त ठंड का एहसास हो रहा है लेकिन दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी लग रही है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल राजधानी में कोई बारिश की संभावना नहीं है और आने वाले दिनों में तापमान में इजाफा होने की संभावना है।
बता दें कि, रविवार को दिल्ली में हल्का कोहरा छाया रहा । इस दौरान रविवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने की आशंका है। वहीं, दिन के समय तेज ठंडी हवाएं भी चलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 फरवरी को न्यूनतम तापमान में इजाफा होने की संभावना है जबकि, दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 0.4 डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग के मुताबिक तेज हवाओं का दौर थमते ही दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। फिलहाल, दिल्ली के मौसम में अगले कुछ दिनों तक उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों को अभी से सतर्क रहने की जरूरत है।
रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम छोर पर खड़े परिवारों के जीवन में…
रायपुर: अपना घर हर परिवार के लिए केवल चार दीवारों का नाम नहीं, बल्कि सुरक्षा,…
रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…
रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए बड़े नीतिगत सुधारों और जनकल्याणकारी फैसलों ने राज्य के…