दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली के लिए वीकेंड काफी उमस भरा और लू की चपेट में रहा। तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। अब सुबह-सुबह भी मौसम में नर्मी नहीं देखने को मिल रही है। रविवार को भी दिल्ली में रात के समय न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। वहीं, यह छह साल में अप्रैल में सबसे ज्यादा है।

मौसम विभाग की माने तो 2019 के बाद से यह दिल्ली में रात का सबसे अधिक तापमान है। वहीं, शनिवार को राजधानी का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार चला गया जो कि इस मौसम का सबसे अधिका तापमान है। बता दें कि, रविवार को अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन यह सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक 41.3 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

मौसम विभाग की माने तो 29 अप्रैल को दिल्ली में बारिश के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

ये भी पढ़ें:

LoC पर लगातार चौथे दिन पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, भारत ने दिया करारा जवाब

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *