Uncategorized

Delhi Weather News: दिल्ली के कई इलाकों में AQI 450 के पार, 50 मीटर तक गिरी विजिबिलिटी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड की ठिठुरन के साथ-साथ कोहरे और प्रदूषण का स्तर बेहद खराब स्थिति में पहुंच गया है। सुबह 6 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 442 रिकॉर्ड किया गया जो कल यानि 17 दिसंबर से काफी ज्यादा है। राजधानी के कई इलाकों में AQI 480 के पार दर्ज किया गया। दिल्ली के 37 केंद्रों में से 32 का एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार रिकॉर्ड किया गया है।

वहीं, बिगड़ते हालात के बीच दिल्ली में दो दिन पहले ही ग्रैप-4 लगा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक राहत की कोई उम्मीद नहीं है। जबकि दिल्ली में आज सुबह का तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 300 मीटर रही। इस दौरान हवा बिल्कुल शांत हो गई है जिससे प्रदूषण के स्तर में इजाफा हुआ है। हालांकि, सफदरजंग में ये केवल 50 मीटर थी।

बता दें कि, दिल्ली में कोहरे की भी शुरूआत हो गई है। वहीं, हवा बिल्कुल शांत हो गई है जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज हो रही है। वहीं, दिल्ली का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते हुए दिल्ली और एनसीआर में ग्रैप 4 के तहत कक्षाओं को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है।

दिल्ली-एनसीआर में कक्षा VI से IX और XI तक की पढ़ाई अब हाइब्रिड मोड में संचालित होगी. हाइब्रिड मोड का मतलब है कि छात्र फिजिकल और ऑनलाइन मोड दोनों विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं।

 

admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…

9 hours ago

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में जनगणना के आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका : संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा….

रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…

9 hours ago

‘सेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र….

रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…

9 hours ago

आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित….

रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…

9 hours ago

राजधानी रॉयल्स पर 4-3 की जीत के बाद चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब….

रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…

9 hours ago

ईरान के फैसले से पाकिस्तान में पेट्रोलियम संकट? LPG और तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

इस्लामाबाद  अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…

9 hours ago