Delhi: मुनीरका में ट्रक और ट्रेलर की टक्कर से घंटों तक यातायात रहा प्रभावित
दिल्ली में मुनीरका फ्लाईओवर पर आज यानि मंगलवार सुबह क ट्रक और ट्रेलर की टक्कर होने के बाद सड़क पर ट्रैफ्रिक जाम हो गया। दक्षिण पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त रोहित मीना ने बताया कि दुर्घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ।
उन्होंने आगे कहा कि हादसे के कारण मार्ग पर यातायात की आवाजाही प्रभावित हुई थी। हालांकि बाद में सुचारू यातायात बहाल कर दिया गया। दिल्ली यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लोगों को आउटर रिंग रोड पर आईआईटी से दिल्ली छावनी की ओर यातायात जाम को लेकर चेताया।
वहीं, पुलिस ने दो घंटे बाद एक और पोस्ट साझा किया जिसमें बताया गया कि दोनों वाहनों को हटा दिया गया है और यातायात की आवाजाही फिर से शुरू कर दी गई है।
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…