दिल्ली में मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट सोमवार, 31 अगस्त 2026 को जारी कर दी गई है। दिल्ली के सभी 13 जिलों में पिछले करीब दो महीने से मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम चल रहा था। अब जिन लोगों ने SIR प्रक्रिया के तहत अपनी जानकारी दी थी, वे ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
अगर आप पूरी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट देखना चाहते हैं तो सबसे पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी, दिल्ली (CEO Delhi) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां SIR ड्राफ्ट रोल से जुड़ा विकल्प मिलेगा। इसके बाद आपको अपना जिला, विधानसभा क्षेत्र और भाषा चुननी होगी। कैप्चा भरने के बाद संबंधित ड्राफ्ट रोल की PDF देखी और चेक की जा सकती है।
अगर आप पूरी सूची की बजाय केवल अपना नाम चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए EPIC नंबर यानी वोटर आईडी नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित विकल्प पर जाकर अपना EPIC नंबर और राज्य की जानकारी दर्ज करें। इसके बाद कैप्चा भरकर सबमिट करें। इससे आप आसानी से देख सकेंगे कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में आपका नाम शामिल है या नहीं।
हरियाणा में सोमवार, 31 अगस्त को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम…
भारत और उज्बेकिस्तान के रिश्तों में एक बड़ा और अहम बदलाव देखने को मिला है।…
राजस्थान में निकाय चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच कांग्रेस…
उत्तर प्रदेश की राजनीति में जातीय समीकरण हमेशा से अहम भूमिका निभाते रहे हैं। ऐसे…
NEET PG परीक्षा के दौरान जयपुर के एक परीक्षा केंद्र पर बिजली गुल होने से…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों उज्बेकिस्तान के दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने उज्बेकिस्तान के…