दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आज यानि सोमवार को द्वारका में दो स्कूल और एक कॉलेज के बम की धमकी मिली है जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल को खाली कराया गया है। दिल्ली फायर सर्विस ने इसकी पुष्टि की है। मौके पर पुलिस और बम निरोधक दस्ते को तलाशी के लिए बुलाया गया है।

वहीं, मिली जानकारी के अनुसार स्कूलों को मेल करके बम से उड़ाने की धमकी दी गई। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है। फायर डिपार्टमेंट को 7 बजकर 24 मिनट पर इसकी जानकारी मिली। सूत्रों के मुताबिक अब तक की जांच में कुछ नहीं मिला है।

आपको बता दें कि, इससे पहले भी कई बार राजधानी दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली चुकी है। इससे पहले16 जुलाई को पांच स्कूलों को बम की धमकियां दी गई थी, जो द्वारका, पश्चिम विहार और हौज खास में स्थित हैं। इन धमकियों से छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में दहशत है।

 

ये भी पढ़ें:

राजधानी में बाढ़ का खतरा ! चेतावनी लेवल के पार हुई यमुना, हथिनीकुंड बैराज के सभी गेट खुले

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है