Uncategorized

दिल्ली में गर्मी से हाल-बेहाल, 14 साल बाद दर्ज की गई सबसे गर्म रात, जारी हुआ अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। दिन के साथ-साथ अब रात में भी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.7 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह पिछले करीब 14 सालों में मई महीने की सबसे गर्म रातों में से एक रही।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि इससे पहले 26 मई 2012 को न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं इस साल 21 मई को भी रात का तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में रात का तापमान सामान्य से काफी ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। इन सभी इलाकों में तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री ज्यादा रहा।

पालम में न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा
लोदी रोड में 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
रिज इलाके में तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा
आयानगर में रात का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया

क्या होती है ‘गर्म रात’?

आईएमडी के मुताबिक, जब दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा हो और रात का तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री तक अधिक दर्ज किया जाए, तब उसे “गर्म रात” माना जाता है। इस बार सफदरजंग, लोदी रोड और आयानगर में ऐसी स्थिति दर्ज की गई है।

लू को लेकर येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने दिल्ली में लू चलने की चेतावनी देते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। अनुमान है कि दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
रविवार शाम को राजधानी में हल्की धूल भरी आंधी भी चली, जिससे हवा की गुणवत्ता और खराब हो गई। सोमवार सुबह दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 206 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने, ज्यादा पानी पीने और धूप में सावधानी बरतने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

36 minutes ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

36 minutes ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

46 minutes ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

48 minutes ago

अबूझमाड़ के मुहाने पर जलापूर्ति की नई मिसाल, जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कचोरा की तस्वीर….

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों तक मूलभूत सुविधाओं और शासकीय योजनाओं का लाभ पहुँचाने की…

49 minutes ago