उत्तम नगर हत्या मामले में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन

राष्टीय राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर हत्या मामले में दिल्ली पुलिस का एक्शन जारी है। पुलिस ने इस मामले में 3 महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बताए कि, घटना के बाद से तीनों महिलाएं फरार थीं और कथित तौर पर ख्याला में छिपी हुई थीं। सायरा ही वह महिला है, जिस पर गुब्बारा फेका गया था। आरोप है कि उसी ने अपने परिवार को बुलाया, जिसके बाद झगड़ा शुरू हुआ था।

बता दें कि, पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली के दिन अलग-अलग कम्युनिटी के दो परिवारों के बीच झगड़े में 26 साल के एक शख्स की मौत के बाद तनाव बढ़ गया है। हिंदू संगठनों के प्रोटेस्ट करने और भीड़ के तरुण की हत्या में शामिल संदिग्धों से जुड़े एक घर में तोड़फोड़ करने और कथित तौर पर आग लगाने के बाद के दिनों में भी यह इलाका गर्म रहा। हालांकि, शनिवार को भारी पुलिस तैनाती के बावजूद हालात नॉर्मल हो गए।

वहीं, दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच से पता चला है कि परेशानी तब शुरू हुई, जब तरुण के परिवार की एक 9 साल की लड़की ने गलती से छत से पानी का गुब्बारा फेंक दिया, जो उसी इलाके में रहने वाली एक महिला पर जा पड़ा। इसके बाद महिला ने अपने समुदाय के कई लोगों को इकट्ठा कर लिया।

तरुण के पिता ने बताया कि,, “जल्द ही, 15-20 लोग लाठी-डंडों के साथ आए और हम पर हमला करना शुरू कर दिया। हम घर के अंदर भागे, लेकिन उन्होंने बाहर से दरवाज़ा बंद कर दिया। इस हमले में परिवार के कई सदस्य घायल हो गए।” तरुण को इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। वह होली खेलकर अपने घर लौटा रहा था। तरुण को देखकर एक ग्रुप ने उस पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर पर कई बार चोट लगी और मौत हो गई।

दिल्ली AIMIM प्रेसिडेंट शोएब जामई ने बुलडोजर एक्शन पर भी सवाल उठाया कहा, “दिल्ली सरकार भेदभाव रैवाया अपना कर कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री वोट की खातिर एक तरफा कार्रवाइयां कर रही हैं।”

ये भी पढ़ें:

By admin