Uncategorized

Delhi : दिल्ली पुलिस ने जब्त किए 2300 kG अवैध पटाखे, 3 लोगों को किया गिरफ्तार

Delhi : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों से दिल्ली पुलिस ने रविवार को 1300 किलोग्राम से ज्यादा अवैध पटाखे जब्त किए है। वहीं, इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान संजय अत्री, मनोज कुमार और विपिन कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) सतीश कुमार ने कहा, ‘दो गोदामों से कुल 1,323 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए गए। दोनों गोदामों के मालिक और पटाखों की आपूर्ति करने वाले ड्राइवर को पकड़ लिया गया।’ उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को बाहरी दिल्ली के बापरोला गांव में छापेमारी की और अवैध पटाखे जब्त किए।Delhi 

बता दें कि, सबसे पहले पुलिस ने मनोज कुमार और ड्राइवर संजय अत्री को पकड़ा। जब दोनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया की वे प्रेम नगर और किराड़ी इलाके में पटाखे सप्लाई करते थे।Delhi

डीसीपी ने कहा, ‘दोनों ने एक अन्य गोदाम के बारे में खुलासा किया जहां से विपिन को गिरफ्तार किया गया था। हमने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।’ Delhi                                                     

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

9 minutes ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

4 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago