देश

Delhi News : हर बार रिजेक्ट हो जाता था दूल्हा, फिर एक दुल्हनिया ने कर लिया पसंद… लेकिन सुहागरात पर ही टूट गए सारे अरमान

दिल्ली में रहने वाले एक युवक ने बड़े ही अरमानों से गरीब घर की लड़की से शादी की. बदले में लड़की की मौसी को 2 लाख रुपये भी दिए. लेकिन सुहागरात पर उसके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद दूल्हा माथा पीटता रह गया. क्या है पूरा केस चलिए जानते हैं…

शादी करना हर किसी का ख्वाब होता है. लेकिन क्या हो जब शादी के नाम पर किसी के साथ धोखा हो जाए. जी हां, ऐसी ही एक मामला राजधानी दिल्ली से सामने आया है. यहां एक युवक की शादी नहीं हो पा रही थी. हर बार लड़कियां उसे रिजेक्ट कर देती थीं. एक लड़की जब उससे शादी करने को राजी हुई तो वो खुशी से झूम उठा, लेकिन सुहागरात पर उसके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे वो ताउम्र भुला न पाएगा.

जानकारी के मुताबिक, 27 साल का पीड़ित युवक कौशिक एनक्लेव में रहता है. शादी न हो पाने की वजह से वह काफी समय से परेशान था. एक दिन बुराड़ी गांव में रहने वाले उनके मौसा से गांव का ही एक शख्स (बिचौलिया) मिलने आया था. उसने कहा कि वह संगीता नाम की एक महिला को जानता है, जो रिश्ते कराती है.

24 मार्च को उस शख्स ने महिला से उनकी मुलाकात कराई. महिला बुराड़ी से मधुबन चौक होते हुए शाहबाद डेरी में एक पार्क में लेकर गई. युवक के अनुसार, उनके साथ उनकी मम्मी, मौसा और वह बिचौलिया भी था. उसने एक लड़की से मिलवाया. लड़की के साथ उसकी बहन और 3 महिलाएं साथ आईं थीं.

युवक के अनुसार, उन्हें और उनके परिवार को लड़की पसंद आई. बिचौलिये ने कहा कि लड़की गरीब घर की है. उसके मां-बाप नहीं हैं. उसकी मौसी ही उसकी देखरेख करती है. वह शादी के लिए 2 लाख रुपये मांग रही है. इस पर घरवालों ने पैसे देने के लिए हां कर दी. लड़की वाले तीन दिन बाद 27 मार्च को ही शादी करने की जिद करने लगे. युवक के घर वालों ने कहा कि नवरात्र के बाद शादी करेंगे, लेकिन लड़की वाले दबाव बनाने लगे. लड़के के अनुसार, मजबूरन उन्होंने हां कर दी. शादी आर्य समाज मंदिर रोहिणी सेक्टर-18 में कराने बात फिक्स हुई.

आर्य समाज मंदिर में हुई शादी

उनके परिवार वालों ने होने वाली बहू के लिए सोने के कुंडल, अंगूठी, मंगलसूत्र, पायल, बिछया और कपड़े खरीदे. 27 मार्च को सभी आर्य समाज मंदिर पहुंचे. परिवार ने कपड़े और गहने बहू को दिए. युवक क दावा है कि शादी के बाद मंदिर में ही उन्होंने लड़की वालों को 2 लाख रुपये दे दिए. शादी के बाद बारी आई सुहागरात की. दुल्हन ने कहा- मेरी तबीयत ठीक नहीं है. इसके बाद वो अलग जाकर सो गई.

कार में बैठकर भाग गई दुल्हनिया

युवक का आरोप है सुबह उठने के बाद पत्नी ने पहले बहन को फोन किया. फिर किसी बहाने बाहर निकली. उसके बाद देखा कि दुल्हन एक कार में बैठकर भाग गई. युवक ने बाइक से उनका पीछा भी किया. लेकिन दुल्हन फिर कहां गई पता नहीं चल सका. उसका फोन भी बंद आने लगा. जैसे-तैसे संपर्क किया तो आरोप है कि पत्नी की छोटी बहन उन्हें फंसाने की धमकी देने लगी. पुलिस ने फरार दुल्हन और उसके परिवार वालों की तलाश की, लेकिन वो नहीं मिले.

दुल्हन के सभी डॉक्यूमेंट्स फर्जी

युवक का आरोप है कि उनके परिवार ने अपने तौर पर छानबीन की तो पता लगा कि लड़की वालों के आधार कार्ड और पैन कार्ड सब फर्जी हैं. कथित दुल्हन पहले भी ऐसी कई फर्जी शादियां कर चुकी है. उनका आरोप है कि यह शादी वाला गैंग है, जो लूटपाट कर फरार हो जाता है। आरोप है कि पत्नी मुंह दिखाई में मिले गिफ्ट, गहने और कैश भी ले गई.

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

5 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

5 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

5 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

5 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

5 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

5 hours ago