दिल्ली

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल ?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार सुबह-सुबह भी गुरुग्राम, दिल्ली, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, गाजियाबाद के कई इलाकों में झमाझम बारिस हुई। वहीं, बारिश होने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भी दिल्ली में दिन के समय बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर हल्की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, 6 मार्च तक न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। जबकि 5 मार्च को दिन के समय धूलभरी तेज हवा चलने की आशंका है।

बता दें कि, मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में इस साल फरवरी का महीना सबसे गर्म रहा है। पिछल साल की तुलना फरवरी के महीने में अधिकतम और न्यूनतम तापमान ज्यादा दर्ज किया गया। विभाग ने भी ये बताया कि इतना गर्म औसत न्यूनतम तापमान साल 2017 में दर्ज किया गया था। वहीं, 27 फरवरी को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो 74 साल में फरवरी की सबसे गर्म रात रही थी।

ये भी पढ़ें:

15 दिन में साल की सबसे बड़ी फिल्म बनी ‘छावा’, जानिए कितने करोड़ की हुई कमाई ?

चमोली: माणा गांव में बर्फबारी के कारण दबे 55 मजदूरों में से 33 मजदूरों को न‍िकाला गया सुरक्षित बाहर

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

7 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

8 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

8 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

11 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

12 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

12 hours ago