उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं, मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटों में दिल्ली-एनसीआर में मौसम में फेरबदल देखने को मिलेगा। विभाग ने कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी जिससे ठंड और बढ़ जाएगी। रविवार को यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। जबकि सोमवार को बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरोत्तर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव सतही होने के कारण दिल्ली- एनसीआर (Delhi-NCR) समेत उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है। इस वजह से अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की सकती है। अगले 48 घंटे के बाद यूपी में शीतलहर का कहर देखने को मिल सकता है। वहीं, पूर्वी यूपी के कई इलाकों में कोहरा देखने को मिल सकता है। इसी कारण कई जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। बंगाल की खाड़ी में निम्म दबाव बनने से बिहार के पूर्वी भाग में 21-23 दिसंबर तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।
राजस्थान में भी कोल्ड वेव का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने गंगानगर, चूरू, नागौर, सीकर, हनुमानगढ़ और झुंझुनू में आज भी कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। अगर बात हरियाणा की करें तो यहां भी कड़ाके की सर्दी हो रही है। हरियाणा के भिवानी, फरीदाबाद, गुरूग्राम, हिसार, करनाल समेत कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।
सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हर फिल्म को दर्शकों का प्यार मिले, ऐसा जरूरी नहीं…
रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम छोर पर खड़े परिवारों के जीवन में…
रायपुर: अपना घर हर परिवार के लिए केवल चार दीवारों का नाम नहीं, बल्कि सुरक्षा,…
रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…
रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…