मार्च का महीना खत्म होने को है, लेकिन इस बार उत्तर भारत में गर्मी अभी तक पूरी तरह नहीं पड़ी है। इसकी मुख्य वजह लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है, जिसके कारण मौसम ठंडा और सुहावना बना हुआ है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में अभी भी बर्फबारी जारी है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 2 बजे के बाद दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम अचानक बदल सकता है। 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ आंधी और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
IMD ने बवाना, मुंडका, नजफगढ़, द्वारका, बहादुरगढ़, गुरुग्राम और मानेसर जैसे इलाकों में बारिश की संभावना बताई है। इसके अलावा हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, जिससे मौसम और ठंडा हो सकता है।
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…