Uncategorized

लू से दिल्ली-एनसीआर को मिली राहत, आज भी बारिश, धूलभरी आंधी का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आखिरकार भीषण गर्मी और लू से बड़ी राहत मिली है। गुरुवार शाम अचानक मौसम बदल गया और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को तपती गर्मी से राहत महसूस हुई।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 30 मई तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि शनिवार और रविवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

IMD का कहना है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। हालांकि इसके बाद अगले कुछ दिनों में तापमान फिर से धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा। गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और शाम को कई इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक भी देखने को मिली।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान पूर्वी हवाएं 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं, जबकि झोंकों के साथ हवा की गति 37 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई। आज शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिनभर बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है।

IMD के अनुसार आज तेज हवाएं भी चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है और कुछ जगहों पर झोंकों के साथ यह 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। दोपहर या शाम के समय एक और बारिश का दौर आने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

वहीं, लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और कमजोर ढांचों के पास खड़े होने से बचें, क्योंकि तेज हवा और बिजली गिरने से हादसे हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

35 minutes ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

35 minutes ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

45 minutes ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

46 minutes ago

अबूझमाड़ के मुहाने पर जलापूर्ति की नई मिसाल, जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कचोरा की तस्वीर….

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों तक मूलभूत सुविधाओं और शासकीय योजनाओं का लाभ पहुँचाने की…

48 minutes ago