दिल्ली

दिल्ली-NCR को नहीं मिल रही जहरीली हवा से राहत, AQI 490 के पार

दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह आज धुंध के साथ ठंड का एहसास हुआ। वहीं, सुबह-सुबह लोगों को जहरीली हवा से राहत नहीं मिली। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक आज कई इलाकों में एक्यूआई 490 के पार दर्ज किया गया जिससे राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है।

वहीं, दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है जिससे विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रही। बता दें कि, प्रदूषण के स्तर में आई अचानक बढ़ोत्तरी के पीछे मौसम की अहम भूमिका मानी जा रही है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा की रफ्तार बेहद कम हो गई है। इसी वजह के कारण शनिवार को हालात तेजी से बिगड़े और जहरीली धुंध ने एक बार फिर राजधानी को ढक लिया।

आपको बता दें कि, दिल्ली में आज अब तक इस साल का सबसे घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रही है। हालात ऐसे रहे कि अक्षरधाम मंदिर तक नजरों से ओझल हो गया और कई इलाकों में सड़कों पर कुछ मीटर से ज्यादा विजिबिलिटी नहीं रही। अक्षरधाम मंदिर के आसपास तो 50 मीटर आगे देख पाना भी मुश्किल हो गया। घने कोहरे के कारण हवा में प्रदूषण और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

वहीं, पूरे दिल्ली-एनसीआर में कोहरे की मोटी चादर छाई हुई है, हालांकि नोएडा और गाजियाबाद की तुलना में दिल्ली में कोहरा ज्यादा घना नजर आया।

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

9 minutes ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

4 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago