दिल्ली

दिल्ली में मोबाइल वाली सियासत, CM और मंत्री खरीद सकेंगे लाखों के फोन, बिल होगा फ्री

दिल्ली में जनता के काम होंगे या नहीं, सड़कों से पानी हटे या ना हटे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता है और ये सवाल दिल्ली की जनता सरकार से पूछती है तो जवाब आता है अभी समय लगेगा लेकिन क्या आप जानते है दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने एक ऐसा नया आदेश पास कर दिया है जिसके बाद मुख्यमंत्री ₹1.5 लाख तक और मंत्री ₹1.25 लाख तक के मोबाइल फोन खरीद सकेंगे और उनका पूरा बिल सरकार भरेगी… सुनकर चौकाए मत ये सच है अब दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता डेढ़ लाख और उनकी सरकार में मंत्री एक लाख 25 हजार रुपये तक का मोबाइल खरीदेगे और उसका पूरा बिल सरकारी यानी जनता के टैक्स के पैसे से दिया जाएगा
हालांकि जब ये ऑर्डर पास हुआ तो.. आम आदमी पार्टी के नेता कहा चुप बैठाने वाले थे दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उन्होंने साफ तौर पर सरकार पर सवाल दागे और पूछा मुख्यमंत्री और मंत्रियों के लिए फोन लेने के लिए सरकार ने तुरंत लाखों रुपये का ऑर्डर पास कर दिया है लेकिन महिलाओं को 2500 रुपये देने के लिए सरकार ने कमेटी का गठन कर दिया है..
पहले क्या था नियम, अब क्या बदला ?
दिल्ली में ये नियम साल 2013 से लागू हुआ है लेकिन पहले मुख्यमंत्री को सिर्फ 8,000 और मंत्रियों को 4,500 तक के फोन की इजाजत थी लेकिन अब इसमे बदलाव किया गया और इसकी लिमिट सीधे 15 गुना ज्यादा यानी लाखों में कर दी गई है
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि- मुख्यमंत्री और मंत्रियों के लिए 1.50 और 1.25 लाख रुपए का फोन और अनलिमिटेड बिल का ऑर्डर निकालने में जरा भी देर नहीं लगी, लेकिन महिलाओं को 2500 रुपए कब मिलेंगे इसका जवाब ना तो मुख्यमंत्री के पास है,, ना ही उनके मंत्रियों के पास है.. निजी स्कूलों में फ्रीस वृद्धि, जल भराव, ट्रैफिक जाम, गरीबों के मकान तोड़ने से परेशान किया जा रहा है बस…

MP: जबलपुर के रांझी में मंदिर-मस्जिद भूमि विवाद | Jabalpur Masjid Demolition

PM Modi ने अंतरिक्ष से वापस लौटने पर शुभांशु शुक्ला को दी बधाई, कहा- “मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूं”

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

50 minutes ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

3 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

4 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

5 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

5 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago