दिल्ली

‘काम नहीं करोगे तो एक्शन होगा…’ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा की दो टूक,

दिल्ली में बीजेपी की सरकार बने हुए करीब करीब इस 20 मार्च को एक महीने हुआ है लेकिन जिस तरह से दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और सरकार के मंत्री एक्शन मोड में दिखाई दे रहे है उससे लगता है दिल्ली में अलसी अधिकारियों की क्लास लगाने वाली है दरअसल दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा लगातार एक्शन में है अलग-अलग निर्माणधीन जगहों पर जाकर कार्यों का जायजा ले रहे है और अब उन्होंने एक और इंजीनियर की क्लास लगा दी है प्रवेश वर्मा ने इंजनीयर को फटकार लगाई और कहा कि अगर फोन नहीं उठा सकते काम समय पर नहीं कर सकते तो मुझे बताओ जिसके बाद प्रवेश वर्मा ने कार्रवाई करते हुए एक इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया है
इससे पहले भी प्रवेश वर्मा ने अधिकारियों को फटकार लगाई थी और कहा था- ‘गलियों में उतरो, अपने पैरों को गंदा करो और लोगों को उनकी समस्याओं का समाधान करो 10 दिनों के अंदर समाधान नहीं हुआ तो अधिकारियों पर कार्रवाई होगी, जैसे कल एक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को सस्पेंड किया. अब अगला नंबर आप लोगों का हो सकता है दरअसल दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता उपराज्यपाल के साथ मिलकर अलग-अलग इलाकों में निरीक्षण कर रही है वहीं मानसून आने से पहले कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा भी फुल फॉर्म में नजर आ रहे है दिल्ली सरकार की कोशिश है इस बार मानसून में दिल्ली की सड़कों पर पानी ना भरे जगह जगह जल भराव की स्थित ना हो इसको ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है
हालांकि दिल्ली में आम आदमी पार्टी को हराने के बाद बोल सकते है बीजेपी के लिए चुनौतियां भी काफी है क्योंकि 27 सालों बाद दिल्ली में बीजेपी की वापसी हुई है और कही ना कही बीजेपी के नेता और हाईकमान इस बात को अच्छी तरह से समझते है जो वादे उन्होंने मेनिफेस्टों में किए अगर जल्द वादे पूरे नहीं किए तो इस बात को बीजेपी जानती है अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेता उन पर हावी होंगे और ऐसी गलती बीजेपी बिलकुल नहीं करेगी हालांकि दिल्ली सरकार के सभी कामों को मॉनिटरिंग करने के लिए PMO में एक अलग कमेटी बनाई है ताकि वो सीधा पीएम मोदी और अमित शाह को रिपोर्ट करे और हाईकमान और दिल्ली सरकार के बीच संवाद बना रहे…. ।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

7 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

7 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

8 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

8 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

8 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

8 hours ago