Delhi Metro की केबल लाइन हुई चोरी, यूजर्स ने लिए मजे कहा, DMRC भविष्य के लिए नहीं है सेफ

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की जान कहे जाने वाली दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सफर करने वालों को आज काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। ब्लू लाइन पर सुबह मेट्रो की रफ्तार ना के बराबर रही। दरअसल इस कारण जानकर आप हैरान होंगे।

बता दें कि, दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर केबल चोरी का मामला सामने आया है और ये घटना कीर्ति नगर से मोती नगर के बीच हुई है। वहीं, दिल्ली मेट्रो रेल कॉपोरेशन (DMRC) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी दी है। डीएमआरसी ने पोस्ट में कहा है है कि मोती नगर और कीर्ति नगर के मध्य केबल चोरी होने की वजह से ब्लू लाइन पर सेवाओं में देरी हो रही है, असुविधा के लिए खेद है।

वहीं, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मेट्रो की केबल चोरी होने के बाद डीएमआरसी के मजे लिए। यूजर्स ने कहा कि, अपने-अपने तरीके से मजे लिए किसी ने इमोजी के जरिए मजे लिए है।

आपको बता दें कि, जिस जगह पर केबल चोरी हुई है वह एक औद्योगिक क्षेत्र से सटा हुआ है, वहां पर अंधेरा होने के कारण स्टेशन पर लगे सीसीटीवी पर भी ज्यादा कुछ कैद नहीं हुआ है। जिसके चलते पूरे दिन ब्लू लाइन पर परिचालन प्रभावित रहेगा। डीएमआरसी ने यात्रियों से अनुरोध किया कि है कि वे तदनासुर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं क्योंकि यात्रा में कुछ अतिरिक्त समय लगेगा।

बता दें कि, इससे पहले अगस्त महीने में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी तब रेड लाइन पर झिलमिल से मानसरोवर पार्क के बीच मेट्रो कॉरिडोर पर सिग्नल पर केबल चोरी की घटना हुई थी।

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

2 hours ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

2 hours ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

3 hours ago