दिल्ली

DELHI MCD BY ELECTION RESULT 2025: BJP-7, AAP-3 तो CONG ने जीती 1 सीट, चांदनी महल सीच से AIFB के इमरान जीते

DELHI MCD BY ELECTION RESULT 2025: BJP-7, AAP-3 तो CONG ने जीती 1 सीट, चांदनी महल सीच से AIFB के इमरान जीते

दिल्ली MCD उपचुनावों के नतीजों ने एक बार फिर ये साबित कर दिया है कि, राजधानी की सत्ता और सियासत भले ही बदल जाए, लेकिन पुरानी दिल्ली के एक खास इलाके में दिग्गज नेता शोएब इकबाल का सियासी वर्चस्व टस से मस नहीं हुआ है। तमाम सरकारों के आने-जाने के बावजूद, इकबाल का राजनीतिक दबदबा मजबूती से कायम है। एमसीडी उपचुनाव में अपने पसंदीदा उम्मीदवार को जिताकर उन्होंने न सिर्फ अपने गढ़ को बचाया है, बल्कि आम आदमी पार्टी को एक महंगा सबक भी सिखाया है।

दिल्ली एमसीडी की 12 सीटों पर हुए उपचुनाव के घोषित नतीजों में, चांदनी महल वार्ड (वार्ड नंबर 74) से मिली जीत सबसे अधिक चर्चा में रही है। इस सीट से ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB) के प्रत्याशी मोहम्मद इमरान ने जीत दर्ज की है। मोहम्मद इमरान की ये जीत केवल एक सीट की जीत नहीं है, बल्कि ये शोएब इकबाल की राजनीतिक ताकत की जीत है, जिन्होंने इमरान को समर्थन दिया।

वहीं, दिल्ली एमसीडी उपचुनाव के नतीजों का सार देखें तो… उसमें बीजेपी ने 7 सीटें जीतीं, जबकि आम आदमी पार्टी ने 3 सीट जीती… और कांग्रेस के खाते में एक सीट आई….वहीं, अन्य (AIFB) ने एक सीट हासील की है…  इस चुनाव में जहां बीजेपी को दो सीटों का झटका लगा है, वहीं कांग्रेस को एक सीट का फायदा हुआ है। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात ये रही कि ‘अन्य’ को मिली एक सीट, जिस पर पहले AAP का कब्जा था। शोएब इकबाल को नाराज करना AAP को बेहद महंगा पड़ा, और इस एक सीट की हार ने पार्टी के हाथ से बीजेपी पर बढ़त बनाने का एक बेहतर मौका छीन लिया।

वहीं, आम आदमी पार्टी के लिए हार का समीकरण देखें तो, चांदनी महल सीट का उपचुनाव इसलिए हो रहा था क्योंकि यहां से पार्षद रहे आले मोहम्मद इकबाल (शोएब इकबाल के बेटे) विधायक बन गए थे। विधायक बनने से पहले, आले मोहम्मद इकबाल ने 2022 में ये सीट आम आदमी पार्टी के टिकट पर सबसे ज्यादा वोटों के अंतर से जीती थी… तब उन्हें 19,191 वोट मिले थे और उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को 17,134 वोटों के भारी अंतर से हराया था। वहीं, इस उपचुनाव में शोएब इकबाल अपने पसंदीदा कैंडिडेट को AAP से टिकट दिलवाना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने उनकी मर्जी के नेता को टिकट नहीं दिया। जिससे नाराज होकर शोएब इकबाल ने AAP छोड़ दी और उन्होंने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के बैनर तले मोहम्मद इमरान को चुनाव लड़ाया। शोएब इकबाल की नाराजगी AAP को सीधे तौर पर नुकसान पहुंचा गई। AIFB के मोहम्मद इमरान ने अपने प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के मुदस्सर उस्मान को 4,692 वोटों के बड़े अंतर से हराया। इमरान को 11,814 वोट मिले, जबकि उस्मान को 7,122 वोट मिले। 2022 की तरह इस बार भी चांदनी महल की जीत सबसे बड़ी जीत रही, लेकिन इस बार जीत का श्रेय शोएब इकबाल को गया।

तीन दशकों का सियासी वर्चस्व शोएब इकबाल का सियासी दबदबा.. चांदनी महल वार्ड और मटिया महल विधानसभा सीट पर तीन दशकों से भी अधिक समय से कायम है। वो मटिया महल विधानसभा सीट से छह बार विधायक रह चुके हैं। केवल 2015 के विधानसभा चुनाव को छोड़कर, वो 1993 से लगातार इस सीट पर जीत हासिल करते आ रहे हैं। वर्तमान में उनके बेटे, आले मोहम्मद इकबाल, मटिया महल सीट से विधायक हैं, और इससे पहले चांदनी महल से पार्षद थे। शोएब इकबाल ने अपनी बादशाहत बरकरार रखते हुए अपने कैंडिडेट मोहम्मद इमरान को भारी मतों से जीत दिलाई। उनके बेटे और विधायक आले मोहम्मद इकबाल ने भी इस अभियान में पार्टी लाइन से अलग होकर अपने पिता का पूरा साथ दिया और इमरान को जिताने के लिए पूरी ताकत लगा दी।

वहीं, आम आदमी पार्टी ने भी अपनी कोशिशों में कोई कसर नहीं छोड़ी…. आम आदमी पार्टी ने पूर्व विधायक आसिम अहमद खान को दोबारा अपने साथ लिया, जो 2015 में इकबाल को हरा चुके थे। इसके अलावा, फायर ब्रांड विधायक अमानतुल्लाह खान और इमरान हुसैन जैसे मुस्लिम विधायकों को चांदनी महल में AAP को जिताने के लिए मैदान में उतारा गया था।

लेकिन, शोएब इकबाल और आले मोहम्मद इकबाल के संयुक्त प्रयास और उनके व्यक्तिगत प्रभाव के सामने AAP की ये कोशिश कोई काम नहीं आ सकी। 2015 में इकबाल को हराने वाले आसिम अहमद खान को साथ लेना भी AAP के लिए कारगर साबित नहीं हुआ। शोएब इकबाल ने अपने इस अभियान में ये साबित कर दिया कि उनकी मर्जी के बिना मुस्लिम बहुल चांदनी महल सीट पर एक पत्ता भी नहीं हिल सकता है। कांग्रेस से लेकर आम आदमी पार्टी तक ने उनके वर्चस्व को तोड़ने के लिए जो सियासी चक्रव्यूह रचा था, वो पूरी तरह से असफल रहा। इकबाल ने न केवल अपना सियासी वर्चस्व कायम रखा, बल्कि ये भी दिखा दिया कि पुरानी दिल्ली की सियासत में उनके व्यक्तिगत प्रभाव का कोई विकल्प नहीं है।

Abhishek Saini

वर्तमान में मैं 4Iconic Media Group में पिछले तीन वर्षों से न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 15 वर्षों के अनुभव के साथ संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और कंटेंट की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सुदर्शन न्यूज से की, जिसके बाद A2Z न्यूज चैनल, जनता टीवी, MH1 न्यूज सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिला। समाचार संपादन, कंटेंट प्लानिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और न्यूजरूम मैनेजमेंट में व्यापक अनुभव हासिल किया है। लेखन मेरा जुनून है और निष्पक्ष, प्रभावशाली तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा हूं। मीडिया जगत में अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच के बल पर लगातार नए आयाम स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा हूं।

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

4 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

5 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

5 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

8 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

9 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

9 hours ago