बाढ़ को लेकर अलर्ट हुई दिल्ली सरकार, स्थापित किए बाढ़ नियंत्रण कक्ष
दिल्ली सरकार ने बाढ़ को लेकर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, जो हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़े जाने वाले पानी की रियल टाइमिंग के आंकड़ों की निगरानी करेगा। यह नियंत्रण कक्ष चौबीसों घंटे संचालित होगा।
मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण उपायों की निगरानी, सिफारिश एवं समन्वय पर शीर्ष समिति की बैठक के बाद यहां संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की।
उन्होंने कहा कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष में दिल्ली नगर निगम, दिल्ली विकास प्राधिकरण और नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) सहित विभिन्न एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
आतिशी ने कहा, ‘‘पिछले साल यमुना नदी का जलस्तर 70 साल में सबसे अधिक था। दिल्ली सरकार बाढ़ की किसी भी आशंका से निपटने के लिए कमर कस रही है। नियंत्रण कक्ष हथिनी कुंड बैराज के अधिकारियों के संपर्क में है, जहां से यमुना नदी में पानी आता है।’’
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…