दिल्ली

Delhi Election Result: दिल्ली में किसकी बनेगी सरकार ? थोड़ी देर में शुरू होगी काउंटिंग

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग हुई और आज यानि 8 फरवरी को नतीजें आएंगे। थोड़ी ही देर में काउंटिंग शुरू हो जाएगी। वहीं, स्ट्रॉन्ग रूम के पास तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रखी गई है। बता दें कि, काउंटिंग 11 जिलों के 19 केंद्रों पर होगी। हर किसी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या दिल्ली में एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी तीसरी बार राजधानी में जीत हासिल करेगी या फिर भारतीय जनता पार्टी 27 साल के सूखे को खत्म करके सत्ता में वापसी करेगी।

वहीं, अगर दिल्ली के एग्जिट पोल पर नजर डाले तो भारतीय जनता पार्टी दिल्ली की सत्ता में वापसी कर रही है। एग्जिट पोल्स में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है। दिल्ली चुनाव के लिए हुए 13 एग्जिट पोल्स में से 11 पोल्स ये बता रहे है कि दिल्ली में कमल का फूल खिल रहा है। दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल वाली आम आदमी पार्टी ने इन एग्जिट पोल्स को साफ तौर पर खारिज कर दिया है।

वहीं, ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने मंदिर में जाकर पूजा की और कहा कि, जनता जिसका समर्थन करती है, वो चुनाव जीतता है। अरविंद केजरीवाल सरकार ने पिछले 10 वर्षों में लोगों की सेवा की है। केजरीवाल चौथी बार दिल्ली के सीएम बनेंगे।

आपको बता दें कि, दिल्ली विधानसभा चुनाव में पहली बार पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने वोट किया है। महिला मतदाताओं ने 60.92% मतदान किया है जबकि पुरुषों ने 60.21% से ज्यादा मतदान किया है। वहीं, ओवरऑल दिल्ली में कुल 60.54 फीसदी मतदान हुआ।

ये भी पढ़ें:

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में Assembly Wise डाले गए वोटों की जानकारी की साझा!

पुलिस की रडार पर ये एक्टर, Allu Arjun के बाद अब जारी हुआ अरेस्ट वारंट… जानें क्या है पूरा मामला

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

57 minutes ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

1 hour ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

1 hour ago