CM रेखा गुप्ता

चैत्र नवरात्रि व हिंदू नववर्ष का पर्व की आज से शुरूआत हो गई है। आज से अगले 9 दिनों तक मां दुर्गा की आराधना होगी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोग सुबह से ही मंदिरों में या अपने-अपने घरों में पूजा की तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं, इस बीच दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता दिल्लीवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है।

दिल्ली की सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर  कहा, “शक्ति, भक्ति और नवचेतना के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं. मां दुर्गा के आशीर्वाद से हर घर में सुख, शांति और समृद्धि आए। यह पावन पर्व हमें आत्मविश्वास और नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दे। मां से दिल्ली और देश की उन्नति और समृद्धि की प्रार्थना करती हूं।”

बता दें कि, चैत्र नवरात्रि का पर्व 9 दिन तक चलता है, जिसमें मां दुर्गा के भक्त उनके 9 रूपों की पूजा करते हैं। नवरात्रि के दौरान हर रोज का अपना विशेष महत्व होता है. हर दिन देवी के एक अलग रूप की पूजा की जाती है।

ये भी पढ़ें:

मुंबई इंडियंस को हराकर गुजरात टाइंट्स ने खोला खाता, हार्दिक ने किया बल्ले से निराश

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है