राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भीषण गर्मी में जल संकट से जूझ रही है। दिल्ली सरकार ने हरियाणा सरकार पर पिछले तीन दिन में राष्ट्रीय राजधानी में आने वाले पानी का प्रवाह कम करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने हरियाणा सरकार पर पानी के प्रेशर को कम करने की बात कही।
बता दें कि, आतिशी का बयान उच्चतम न्यायालय द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार को राष्ट्रीय राजधानी में 137 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ने का निर्देश दिए जाने के एक दिन बाद आया है। न्यायालय ने सुनवाई के दौरान हरियाणा से जल के प्रवाह को सुगम बनाने के लिए कहा है। शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि पानी को लेकर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।
वहीं, दिल्ली में जल संकट को लेकर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर आतिशी ने पोस्ट किया, ‘‘…माननीय उच्चतम न्यायालय दिल्ली के जल संकट को हल करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन हरियाणा दिल्ली के लोगों के खिलाफ साजिश रच रहा है। जब शीर्ष अदालत में इस मामले को लेकर सुनवाई चल रही थी, तब हरियाणा पिछले तीन दिन से राजधानी को दिए जाने वाले पानी में लगातार कटौती कर रहा है।”
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…