दिल्ली: 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सोमवार को दिल्ली के द्वारका के CRPF पब्लिक स्कूल और चाणक्यपुरी स्थित नेवी स्कूल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दोनों स्कूलों को धमकी मिलने के बाद स्कूलों में हड़कंप मच गया।

वहीं, दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू करते हुए दोनों स्कूलों में बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को तैनात किया और अभी तक की जांच में किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है। दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, दोनों स्कूलों को ईमेल के जरिए धमकी मिली है। ईमेल में लिखा था कि स्कूल कैंपस में बम होने की धमकी दी गई थी।

पुलिस ने आगे बताया कि इस तरह की धमकियां पहले भी दिल्ली और NCR के कई स्कूलों को ईमेल के जरिए से मिल चुकी हैं। पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए तुरंत खोजबीन शुरू की। दोनों स्कूलों को खाली करा लिया गया है और छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। हालांकि, सर्च के दौरान अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

Here is link to purchase Jio Starter Pack
…..
https://www.jio.com/selfcare/interest/sim/?utm_campaign=skycSJA&utm_source=JioDigitalChampion&utm_medium=0706591212

ये भी पढ़ें:

मुण्डकोपनिषद् का यह मंत्र एक आत्मज्ञान की दीपशिखा है

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है