Dehradun Liveliness seen in the markets: देहरादून के बाजारों में दिखी रौनक
करवाचौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है…. इस बार 10 अक्टूबर को करवाचौथ का व्रत मनाया जाएगा…. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूरी निष्ठा से उपवास रखती हैं. महिलाएं इस दिन की विशेष तैयारी करती हैं और 16 श्रृंगार कर के एक दुल्हन की तरह सजती-संवरती हैं.
देहरादून में करवाचौथ की अलग ही रौनक देखने को मिलती है. देहरादून में शॉपिंग के लिए लगभग सभी बड़े बाजारों में इस वक्त भीड़ देखी जा सकती है… हर तरफ महिलाओं के श्रृंगार की भरमार है. साड़ी-लहंगों से लेकर ड्रेसेज़ तक, जूलरी से लेकर चूड़ियों तक एक से बढ़कर एक खूबसूरत क्लेक्शन बाजार में देखा जा सकता है. देहरादून के कुछ बाजारों में चैनल 4 न्यूज यूपी यूके के संवाददाता पहुंचे और महिलाओं से विशेष बातचीत की।
वहीं बदलते समय के साथ पुरूष भी पत्नियों को खुश करने के लिए इस व्रत में उनका साथ देने लगे हैं… करवाचौथ के दिन पति अपनी पत्नियों को विशेष उपहार देकर उन्हें स्पेशल फील कराते हैं.
वहीं करवाचौथ से पहले महिलाएं पार्लर में फेशियल, वैक्स, हेयरकट और नेल एक्सटेंशन करवाती नजर आ रही है. करवाचौथ के लिए लगभग सभी ब्यूटी पालर्स में अच्छे ऑफर्स लगाए गए हैं. महिलाओं के लिए बजट फ्रैंडली पैकेज लॉन्च किए गए हैं.

